फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Excavation work of Zojila tunnel more than 40% completed

Srinagar : जोजिला सुरंग की खोदाई का काम 40% से ज्यादा पूरा,  कुल 31 किमी लंबी है परियोजना

Mon, 10 Apr 2023 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 06:44 AM IST
सार

 40 फीसदी से ज्यादा खोदाई हो चुकी है। कंपनी के अनुसार दिसंबर 2026 तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Excavation work of Zojila tunnel more than 40% completed
zojila tunnel

विस्तार

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के बीच हर मौसम में संपर्क कायम रखने वाली रणनीतिक रूप से अहम जोजिला सुरंग का काम तेज गति से जारी है। 40 फीसदी से ज्यादा खोदाई हो चुकी है। कंपनी के अनुसार दिसंबर 2026 तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल, 11,578 फुट की ऊंचाई पर जोजिला दर्रे से होकर गुजरने वाला श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण बंद हो जाता है। इससे लद्दाख क्षेत्र कश्मीर से कट जाता है। सुरंग बनने के बाद यह दिक्कत दूर हो जाएगी। सिंगल-ट्यूब जोजिला सुरंग मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल से लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास शहर में मिनिमर्ग तक 18 किमी की पहुंच सड़क के साथ 13 किमी लंबी है। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। संवाद
विज्ञापन


कुल 31 किमी लंबी है परियोजना
सोनमर्ग से मिनिमर्ग तक की परियोजना की कुल लंबाई 31 किमी है। सोनमर्ग से बालटाल तक यह 18 किमी है और फिर बालटाल से मिनीमार्ग तक की मुख्य सुरंग 13 किमी है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. के प्रोजेक्ट हेड हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। एमइआइएल सुरंग का निर्माण कर रही है। उम्मीद है कि परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी हो जाएगी। 13 किमी लंबी सुरंग में से कुल 6 किमी की कटिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाहकार समिति का दौरा आज
यह सुरंग एशिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर सबसे लंबी सुरंग होगी। यंग हिमालयन रेंज में कई चुनौतियां हैं, लेकिन मुख्य चुनौती सुरंग के बाहर है। पहले दो साल हमने सर्दियों के महीनों में भी काम किया, लेकिन पिछले साल हिमस्खलन के कारण दो महीने रुकना पड़ा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में सड़क परिवहन और राजमार्ग पर संसदीय सलाहकार समिति सोमवार को परियोजना स्थल का दौरा करेगी। 
- संजय शर्मा, साइट प्रभारी, एमइआइएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed