फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Encounter in Shopian forest area, four to five terrorists feared surrounded

शोपियां के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़, चार से पांच आतंकियों के घिरे होने की आशंका

विज्ञापन
Encounter in Shopian forest area, four to five terrorists feared surrounded
शोपियां। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के चूर की गली जंगल क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। चार से पांच आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। हालांकि, सुरक्षा बलों को देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली थी। जंगल क्षेत्र में दहशतगर्दों की टोह लेने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। फिलहाल, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी निकल भागने में सफल न हो सकें।
विज्ञापन

चूर की गली में आतंकियों की ओर से गुफा बनाए जाने तथा उसमें चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल क्षेत्र को घेरकर सुबह 10 बजे तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती फायरिंग के बाद दूसरी ओर से गोलियां आनी बंद हो गई। घना जंगल क्षेत्र होने की वजह से सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही थी। इस वजह से हेलीकॉप्टर को भी तलाशी अभियान में लगाया गया। देर शाम तक सुरक्षा बलों ने पूरे जंगल क्षेत्र को घेर रखा है। हर आने-जाने वाले रास्तों पर निगरानी रखी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है, लेकिन ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

एक दिन पहले पुलवामा में तीन दहशतगर्दों का हुआ था सफाया
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को तीन स्थानीय आतंकियों को मार गिराया गया था। तीनों हाल ही में आतंकी संगठनों में शामिल हुए थे। मारे गए तीन में से दो आतंकी श्रीनगर के नौगाम इलाके में भाजपा नेता के घर पर हमले में शामिल थे, जिनमें एक जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed