{"_id":"58d54e3a4f1c1ba06e1a4698","slug":"due-to-drowning-in-the-river-of-the-student-who-took-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल बीनने गए छात्र की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल बीनने गए छात्र की नदी में डूबने से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सिद्घिराज फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवान में शाश्वतधाम विद्यालय के समीप अलकनंदा किनारे फूल बीनने गए छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने बड़े भाई के साथ नदी किनारे फूल बीनने गया था।
विज्ञापन
बागवान स्थित शाश्वत धाम विद्यालय में कार्यरत शिक्षक हेमचंद निवासी चौखुटिया (कुमांऊ) का आठ वर्षीय पुत्र सिद्धिराज बृहस्पतिवार शाम को अपने बड़े भाई के साथ विद्यालय के पास ही अलकनंदा किनारे फूल बीनने गया था। फूल बीनते समय अचानक पैर फिसलने से सिद्धिराज अलकनंदा की तेजधारा की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बड़े भाई के शोर मचाने पर पास में ही निर्माणाधीन कोल्टा झूला पुल पर कार्य कर रहे मजदूरों ने सिद्धिराज को नदी से बाहर निकाला। परिजन सिद्धिराज को बेस अस्पताल श्रीकोट लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिद्धिराज कक्षा दो का छात्र था। हेमचंद परिवार के साथ विद्यालय परिसर में बने आवासीय भवन में रहते हैं।
विज्ञापन