फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   dr jitendra singh said Switzerland like tourist destination to be built near Zojila tunnel under construction

लद्दाख: निर्माणाधीन जोजिला टनल के पास बनेगा स्विट्जरलैंड जैसा पर्यटन स्थल

Tue, 09 Aug 2022 02:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 02:35 PM IST
सार

लद्दाख में निर्माणाधीन जोजिला टनल के पास स्विट्जरलैंड जैसा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तीव्र विकास जारी है।

विज्ञापन
dr jitendra singh said Switzerland like tourist destination to be built near Zojila tunnel under construction
लेह लद्दाख के खूबसूरत पहाड़ - फोटो : Pixabay

विस्तार

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सुरंग पर्यटन से देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में वर्तमान में दस से ज्यादा सुरंगों का निर्माण जारी है। वहीं, लद्दाख में एशिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का निर्माण तेजी से जारी है, जिसकी लंबाई करीब 14.2 किलोमीटर है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जोजिला टनल के करीब जोजिला पास और कश्मीर के जेड मोड़ के बीच स्विट्जरलैंड के दाबोस की तरह विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना तैयार की है। करीब 18 किलोमीटर के स्थल पर खूबसूरत नजारों के साथ शीतकालीन खेलों की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


जोजिला टनल के करीब का यह इलाका खूबसूरती से परिपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि जोजिला टनल का निर्माण पूरा होने के बाद लद्दाख पूरे साल देश के अन्य हिस्सों के साथ सड़क मार्ग से जुड़ा रहेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देश में बन रही कुल राजमार्ग सुरंगों में से आधी जम्मू कश्मीर में बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंथेयाल में सुरंग बनकर तैयार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9.2 किलोमीटर लंबी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल और साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड टनल को देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदिनी और जवाहर सुरंग भी हैं। पंथेयाल में भी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, कैफेटेरिया मोड़ पर भी दो सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा बनी बसोहली को डोडा जिले से जोड़ने के लिए छत्तरगलां सुरंग, लद्दाख में जेड मोड़ टनल का निर्माण भी प्रस्तावित है। पीर पंजाल रेलवे टनल भी है। जम्मू रिंग रोड पर भी दो सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है।


लद्दाख में निर्माणाधीन जोजिला टनल के पास स्विट्जरलैंड जैसा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तीव्र विकास जारी है और इससे दोनों केंद्र शासित प्रदेशों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। -डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed