फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Demonstration against the government in every villages Devasthan

हर गांव के देवस्थान पर सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2020 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the government in every villages Devasthan
श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाणी - फोटो : SHRINAGAR
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने वर्तमान राज्य सरकार पर विकास के नाम पर पुराने शिलापट्टों के स्थान पर नए शिलापट्ट लगाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व जो कार्य स्वीकृत किए गए थे, उन पर काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्याओं का समाधान न किए जाने पर एक माह बाद हर गांव के देवस्थान पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस की जवाब दो यात्रा के समापन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री नैथानी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पेयजल मंत्री रहते मलेथा-कपरोली-अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत करवाई थी, जिसका निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा होना था, लेकिन साढ़े तीन वर्ष बाद भी योजना का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा उन्होंने कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक में कई पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण करवाया। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में पेयजल संकट व्याप्त है। नैथानी ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के लिए 108 सड़के स्वीकृत करवाई थी, लेकिन 85 फीसदी सड़कों पर काम शुरू नहीं हो पाया है। कोरोना काल में ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर और फार्मसिस्टों के अभाव में खाली पड़े है। एपीएल, पीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड बनाने में धांधली हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत एनजीओ को निर्माण का ठेका देकर घपलेबाजी की जा रही है। इस मौके पर भूपेंद्र पुंडीर, रघुवीर भंडारी लाल सिंह नेगी व दीपक सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed