फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   deepfake video of ADC of Leh district goes viral.

Deepfake Video: अब लेह के एडीसी का वायरल हुआ डीपफेक वीडियो, सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की झूठी घोषणा

Sat, 04 Oct 2025 11:03 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 04 Oct 2025 11:03 AM IST
सार

लेह के एडीसी गुलाम मोहम्मद का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की झूठी घोषणा करते दिखाया गया है। पुलिस ने इसे फर्जी करार देकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नागरिकों से बिना सत्यापन वीडियो साझा न करने की अपील की है।

विज्ञापन
deepfake video of ADC of Leh district goes viral.
लेह - फोटो : एजेंसी

विस्तार

लद्दाख के डीजीपी के बाद अब लेह के एडीसी गुलाम मोहम्मद के नाम पर डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एडीसी को सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की घोषणा करते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह वीडियो मनगढ़ंत है। इसे छेड़छाड़ कर बनाया गया है।

विज्ञापन


एडीसी की ओर से ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्जी क्लिप में आरोप लगाया गया है कि वांगचुक को गृह मंत्रालय के आदेश पर गिरफ्तार में लिया गया था। उन पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि इसे डीपफेक तकनीक का उपयोग करके डिजिटल रूप से संशोधित किया गया है। लेह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि गलत सूचना फैलाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो के जरिए स्थानीय प्रशासन और गृह मंत्रालय के खिलाफ जनता को भड़काने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों से आग्रह, बिना सत्यापन ऐसे वीडियो साझा न करें: पुलिस प्रवक्ता ने कहा, यह गंभीर मामला है। नागरिकों से आग्रह है कि बिना सत्यापन के ऐसी सामग्री साझा न करें। उन्होंने कहा, तीन दिन पहले लद्दाख के डीजीपी डॉ. एसडी सिंह का डिजिटल रूप से संशोधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था जिसमें वे दावा करते हुए दिखाई दे रहे थे कि वांगचुक को बिना किसी सबूत के रक्षा मंत्री के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था। उस वीडियो को भी डीपफेक तकनीक का उपयोग करके संशोधित किया गया था। अफसरों ने चेतावनी दी कि फर्जी या छेड़छाड़ की गई सामग्री फैलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed