फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Dead body of a married woman found hanging on the tree.

पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 18 Apr 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 18 Apr 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a married woman found hanging on the tree.
- फोटो : bureau

बडियारगढ़ क्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। मायके पक्ष की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बडियारगढ़ क्षेत्र के ग्राम कांडा निवासी अंजलि देवी पत्नी कैलाश सिंह पंवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बडियार गांव में स्थित बिनसर मंदिर के समीप पेड़ से लटका हुआ मिला। अंजलि के पिता की ओर से राजस्व पुलिस को दी जानकारी के अनुसार अंजलि की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन


शादी के डेढ़ वर्ष बाद भी संतान न होने पर ससुराल वाले अंजलि को प्रताड़ित करते थे। राजस्व पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मानकर चल रही है। तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया ने बताया कि अंजलि 15 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पति व अन्य ससुराल जन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed