{"_id":"6583e37fc978a7218a0139e4","slug":"curative-survey-scam-in-jammu-kashmir-raids-at-five-places-in-srinagar-in-case-of-fraud-in-name-of-investment-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K Investment Scam : निवेश के नाम पर ठगी मामले में श्रीनगर में पांच स्थानों पर छापा, गैजेट और दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Investment Scam : निवेश के नाम पर ठगी मामले में श्रीनगर में पांच स्थानों पर छापा, गैजेट और दस्तावेज जब्त
Thu, 21 Dec 2023 12:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:34 PM IST
सार
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर वीके बिधूड़ी ने कहा कि लोगों को ठगने के मामले में जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। टेक्निकल इनपुट्स जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद ऐसे मामलों में सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
साइबर पुलिस कश्मीर ने संचालकों के खिलाफ आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कंपनी के कार्यालय सील कर खाते फ्रीज कर दिए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। दूसरी ओर इसी मामले में पुलिस ने जम्मू में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
जम्मू के छन्नी थाने की पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। हालांकि कंपनी के कुछ कर्मचारी जरूर आए थे जिन्होंने उनके बैंक खातों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिली तो कार्रवाई करेंगे। श्रीनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने करण नगर इलाके में कंपनी के मुख्यालय की स्थापना की थी।
विज्ञापन
कंपनी लोगों को दो सप्ताह के भीतर निवेश दोगुना करने का झांसा देती थी। शुरुआत में कुछ लोगों को पैसा दिया भी गया। कंपनी ने अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए दो स्थानीय यू ट्यूबर्स का भी सहारा लिया। जब निवेशक बढ़ गए तो कंपनी के मालिक गायब हो गए और उन्होंने करण नगर कार्यालय बंद कर दिया। कंपनी के जम्मू, श्रीनगर, पट्टन और संग्रामा स्थित कार्यालयों पर भी ताले लटके मिले। मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्ज को भी जांच के दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियां सक्रिय, टेक्निकल इनपुट जुटा रहेः डिविजनल कमीश्नर
कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर वीके बिधूड़ी ने कहा कि लोगों को ठगने के मामले में जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। टेक्निकल इनपुट्स जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद ऐसे मामलों में सतर्क रहना चाहिए और सोचना चाहिए कि कोई कैसे सात या पंद्रह दिन में पैसे कैसे डबल कर सकता है। यह हमारे लिए आंखें खोल देने वाला वाकया है। पुलिस की कोशिश रहेगी कि लोगों का पैसा वापस मिल जाए।
एक साल से काम कर रही थीं कंपनी की शाखाएं
इस मामले में एक यू ट्यूबर इदरीस मीर ने कहा कि उन्हें धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उन्होंने कंपनी को अपने चैनल पर पेड प्रमोशन के रूप में दिखाया था। उन्होंने कहा कि वह कंपनी के परिचालन के बारे में पहले चेक करते हैं उसके बाद ही प्रचार करते हैं। उक्त कंपनी लगभग एक साल से काम कर रही थी। उसकी शाखाएं जम्मू, श्रीनगर, पट्टन और संग्रामा में काम कर रही थीं।