फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   R&B min syed mohammed bukhari visits his constituency

दुर्गम इलाकों में पहुंचे मुफ्ती के मंत्री, सुनीं समस्याएं

Mon, 25 May 2015 01:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 25 May 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
R&B min syed mohammed bukhari visits his constituency

जम्मू कश्मीर के आरएंडबी मंत्री सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद श्रीनगर शहर की ऐतिहासिक महत्वता और गौरव को पुन: स्थापित करने के काफी इच्छुक हैं। इसके लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। श्रीनगर के हब्बा कदल, नौपुरा और अन्य इलाकों में बुखारी ने लोगों की मुश्किलें सुनीं और जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इन इलाकों में जारी विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


कहा कि श्रीनगर में जो कमियां रही हैं उन्हें दूर करने के लिए एक पूर्णतावादी विकास योजना का भी गठन किया जाएगा, जिससे लोगों की मुश्किलों को दूर करने में आसानी होगी। हब्बा कदल के पुराने पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने जेकेपीसीसी के एमडी पीएल भूषण को कार्यों में तेजी लाने को कहा और साथ ही इसे इस वर्ष अगस्त में पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण पर कुल 2.37 करोड़ का खर्च है।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मुफ्ती सरकार लोगों के विकास के बारे में बिना राजनीतिक संबंध को ध्यान में रखे हुए सोचती है। इसके बाद वह नौपुरा खैयाम इलाके में गए और सड़क चौड़ा करने से पीड़ित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमीन देखने के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान उनके समक्ष एमएलए हब्बा कदल शमीमा फिरदौस, डीसी श्रीनगर, चीफ इंजीनियर आरएंडबी, एमडी जेकेपीसीसी, एसएमसी कमिश्नर और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed