{"_id":"68d6933665012620cb0fcc56","slug":"congress-on-friday-termed-the-arrest-of-climate-activist-soman-wangchuk-as-unwarranted-and-blamed-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस: सोनम की गिरफ्तारी गैरजरूरी, प्रशासन ने बिगाड़ी स्थिति, नाकामी छिपा रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस: सोनम की गिरफ्तारी गैरजरूरी, प्रशासन ने बिगाड़ी स्थिति, नाकामी छिपा रही भाजपा
Fri, 26 Sep 2025 07:08 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 26 Sep 2025 07:08 PM IST
सार
कांग्रेस ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को गैरजरूरी बताते हुए लद्दाख प्रशासन पर स्थिति को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि वांगचुक गांधीवादी विचारधारा के समर्थक हैं और लद्दाख के हित में शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे थे।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को 'गैरवाजिब' बताते हुए लद्दाख प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि प्रशासन ने पूरे मामले को गलत तरीके से संभाला है और अब अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने अनंतनाग में मीडिया से बात करते हुए कहा, सोनम वांगचुक एक सम्मानित और गांधीवादी विचारधारा वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने हमेशा लद्दाख के हितों के लिए काम किया है। उनकी गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं थी। मीर ने यह भी कहा कि यह वही एनडीए सरकार है जिसने वांगचुक को विदेशी फंडिंग की अनुमति दी थी, और अब उस फंडिंग को रद्द करके यह दिखाना चाह रही है कि जैसे वह पहले की सरकार की गलती थी।
विज्ञापन
यह पूरी तरह से लद्दाख मामले का गलत प्रबंधन है और इसके लिए केंद्र सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। डोरू से विधायक मीर ने कहा कि लद्दाख की जनता राजनीतिक सशक्तिकरण चाहती है, एक विधानसभा के साथ पूर्ण केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किया जाना, ताकि वहां की जनजातीय और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
लद्दाख के लोग हमेशा शांतिप्रिय रहे हैं और उन्होंने कभी हिंसा का समर्थन नहीं किया है। जब बीजेपी द्वारा कांग्रेस पर हिंसा भड़काने के आरोप के बारे में पूछा गया, तो मीर ने साफ कहा कि यह केवल एक झूठा नैरेटिव है। जिस पार्षद पर आरोप लगाया जा रहा है, उसने साफ इनकार किया है कि वह किसी हिंसा में शामिल था।
फोटो में दिख रहे व्यक्ति को लेकर भी साफ किया गया है कि वह पार्षद नहीं हैं। यहां तक कि उस पार्षद के दो नजदीकी रिश्तेदारों की मौत भी हो चुकी है, फिर भी वह शांति बनाए रखे हुए हैं। मीर ने अंत में कहा कि भाजपा अपनी विफलता छिपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही है, जबकि हकीकत यह है कि सरकार से लद्दाख की जनता का भरोसा उठता जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन