फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   cinema hall Inox multiplex in srinagar started after three decades amid security

Cinema Hall in Srinagar: सुरक्षा इंतजाम के साथ तीन दशक बाद घाटी में इनॉक्स मल्टीप्लेक्स शुरू

Sun, 02 Oct 2022 05:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 05:16 PM IST
सार

स्थानीय युवक ने बताया कि इससे पहले उन्होंने दिल्ली, मुंबई में मूवी देखी है, लेकिन अपने प्रदेश और घर में पहली बार मूवी देखने का एक अलग ही आनंद आया है।

विज्ञापन
cinema hall Inox multiplex in srinagar started after three decades amid security
Cinema Hall in Kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में फिर से सिनेमा का दौर शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच तीन दशक से अधिक समय के बाद घाटी में बड़े परदे पर फिल्म देखने का सपना शनिवार को साकार हो गया। 520 लोगों के बैठने की क्षमता वाले तीन सिनेमाहाल का 20 सितंबर को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उद्घाटन किया गया था। उस दिन आमिर खान की लाल सिंह चढ़ा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी।
विज्ञापन


श्रीनगर के शिवपोरा इलाके में स्थित इनॉक्स मल्टीप्लेक्स में शनिवार सुबह पहला शो 10 बजे शुरू हुआ। पहले शो में कुल सात लोग फिल्म देखने पहुंचे। दूसरे शो में संख्या बढ़ कर 15 हो गई, जिनमें 13 श्रीनगर एनआईटी के छात्र थे। उनका कहना था कि वीकेंड है और वह यहां फिल्म देखने आए हैं। छात्रों के अनुसार अन्य राज्यों से हैं और उनके पास यहां एंटरटेनमेंट का कोई साधन नहीं था। अब इसके खुलने से अच्छा साधन मिल गया है। यहां सुरक्षित माहौल में मनोरंजन कर सकते हैं। गौरतलब है कि आइनॉक्स द्वारा डिजाइन मल्टीप्लेक्स में तीन सिनेमा हॉल हैं। कश्मीर के इस पहले मल्टीप्लेक्स के निर्माण के लिए कश्मीरी हिंदू विकास धर की कंपनी टक्साल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने मार्च 2020 में आवेदन किया था। जून 2020 में प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी थी। विकास का परिवार कश्मीर का एक जाना माना परिवार है। मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन करीब 150 से अधिक लोगों ने फिल्म देखी है।
विज्ञापन


शो देखने के बाद मुंह ढांप कर निकले लोग

पहला शो देखने के बाद मुंह ढांप कर लोग मीडिया के सामने से गुजरे। यह दर्शाता है कि लोगों के मन में अभी भी संकोच और डर है। इस बीच दो कश्मीरी नौजवानों ने अनुभव साझा किया। 19 वर्षीय फहीम ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली, मुंबई में मूवी देखी है, लेकिन अपने प्रदेश और घर में पहली बार मूवी देखने का एक अलग ही आनंद आया है। लोग कम ही थे, लेकिन उम्मीद है कि धीरे-धीरे संख्या में इजाफा होगा। 20 वर्षीय सदित रियाज ने बताया कि अनुभव अच्छा है। उम्मीद है कि कश्मीर में और सिनेमा खुलेंगे। श्रीनगर के शिवपोरा में स्थित इस इनॉक्स मल्टीप्लेक्स के आसपास कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को मल्टीप्लेक्स परिसर से रखा गया दूर
तीन दशकों के बाद फिल्म देखने के लिए पहुंचे लोगों के अनुभव को जानने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया मल्टीप्लेक्स के मुख्य द्वार से अंदर घुसने का इंतजार करती दिखी। लेकिन उन्हें गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। मुंबई से आई एक महिला पत्रकार को निराश हो कर लौटना पड़ा। उनका कहना था कि उनकी फ्लाइट है इसलिए उन्हें अब जाना होगा। एक अन्य मीडियाकर्मी ने कहा कि जब भी फिल्म रिलीज होती है तो लोगों की प्रतिक्रिया लेने जाता हूं। लेकिन पता नहीं कश्मीर में ऐसा क्यों किया जा रहा है। हम केवल परिसर में लोगों से बात करना चाहते थे। इस बीच इनॉक्स के मैनेजर इर्शादुल इस्लाम ने कहा कि मीडिया को अंदर जाने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed