{"_id":"6633c7ad683ce56a170dac99","slug":"cik-arrested-youth-who-was-going-to-become-a-terrorist-in-budgam-2024-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंतक की राह पर फिर युवा: आतंकवादी बनने जा रहे युवक को बडगाम में किया गिरफ्तार, पाक आतंकी के था संपर्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतक की राह पर फिर युवा: आतंकवादी बनने जा रहे युवक को बडगाम में किया गिरफ्तार, पाक आतंकी के था संपर्क में
Thu, 02 May 2024 10:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 02 May 2024 10:35 PM IST
सार
वसीम शेख पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर हमजा उर्फ गाजी के संपर्क में था। आतंकवाद में शामिल होने के इच्छुक युवाओं की पहचान का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने बृहस्पतिवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादी बनने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वसीम अहमद शेख निवासी बीरवाह के के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सीआईके के अनुसार 29 अप्रैल को इनपुट मिला कि आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एयूजीएच) कश्मीर में अपना आधार फिर से स्थापित करने और अपने कैडरों को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
साजिशकर्ता की पहचान एयूजीएच के पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर हमजा उर्फ गाजी के रूप में की गई। पता चला कि वह कश्मीरी युवाओं को आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए ब्रेनवॉश कर रहा है। एयूजीएच ने कश्मीर में कुछ लोगों का ब्रेनवाश कर प्रतिबद्ध हाइब्रिड ओजीडब्ल्यू तैयार किए हैं। ये ओजीडब्ल्यू मिलकर घाटी में आतंकवादी भर्ती अभियान की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
इनपुट के आधार पर बीरवाह के वसीम अहमद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह वर्चुअल मोड के माध्यम से हैंडलर्स के साथ लगातार संपर्क में था और एक नया समूह बनाकर आतंकवादी संगठन में शामिल होने वाला था।
उसे एयूजीएच आतंकवादी संगठन के साथ आतंकवाद में शामिल होने के इच्छुक युवाओं की पहचान करने का काम सौंपा गया था। यह भी पता चला कि पाक स्थित आतंकवादी कमांडर ने उसे और उसके समूह के लिए आने वाले दिनों में हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकवादी संगठनों से जुड़े कई व्हाट्सएप और टेलीग्राम समूह हिस्सा थे। ऐसे समूहों के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जांच जारी है।