फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Chinese national roaming without permission taken into custody.

Jammu Kashmir: चीनी नागरिक बिना अनुमति घूमते हुए गिरफ्तार, फोन हिस्ट्री में मिली संवेदनशील जगहों की जानकारी

Mon, 08 Dec 2025 01:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 08 Dec 2025 01:21 PM IST
सार

कश्मीर और लद्दाख के संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति घूम रहे चीनी नागरिक हू कोंगताई को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया। जांच में पाया गया कि उसने सीआरपीएफ की तैनाती और अनुच्छेद 370 से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए फोन और इंटरनेट का उपयोग किया था।

विज्ञापन
Chinese national roaming without permission taken into custody.
हिरासत में लिया चीनी युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना द्वारा इंटरनेट पर पकड़ी गई एक असामान्य बातचीत के बाद कश्मीर में अलर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने चीन के नागरिक को हिरासत में लिया है। वह बिना इजाजत लद्दाख और कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में घूम रहा था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 29 साल का हू कोंगताई 19 नवंबर को टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आया था जिससे उसे वाराणसी, आगरा, नई दिल्ली, जयपुर, सारनाथ, गया और कुशीनगर में बौद्ध धार्मिक स्थलों पर जाने की इजाजत थी। वह 20 नवंबर को लेह के लिए फ्लाइट में चढ़ गया और लेह एयरपोर्ट पर स्थित फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस काउंटर पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अपने रहने के दौरान उसने तीन दिनों तक जंस्कार इलाके का दौरा किया और एक दिसंबर को श्रीनगर पहुंचने से पहले हिमालयी शहर में महत्वपूर्ण जगहों पर गया। उसके फोन की हिस्ट्री की जांच से पता चला कि वह घाटी में सीआरपीएफ की तैनाती के बारे में जानकारी ढूंढ रहा था और उससे कई एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार उसने बाजार से एक भारतीय सिम कार्ड का इंतजाम किया था। श्रीनगर में रहते हुए वह एक गैर पंजीकृत गेस्ट हाउस में रुका था। चीनी नागरिक हरवान में एक बौद्ध धार्मिक स्थल पर भी गया। ये वह जगह है जहां पिछले साल एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया था।


अधिकारियों और उसके फोन से निकाले गए डेटा के अनुसार उसने दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा के खंडहरों का भी दौरा किया था जो दक्षिण कश्मीर में सेना के विक्टर फोर्स मुख्यालय के पास स्थित है। वह शंकराचार्य पहाड़ियां, हजरतबल और डल झील के किनारे मुगल गार्डन भी गया। अधिकारियों ने बताया कि उसके फोन की हिस्ट्री में सीआरपीएफ की तैनाती और संविधान के अनुच्छेद 370 से संबंधित सर्च दिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed