फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Baramulla Police crackdowns on drug smuggling 39 peddlers arrested in January

जम्मू कश्मीर: बारामुला में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, जनवरी में 39 तस्कर गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 04:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 04:50 PM IST
सार

बारामुला में पुलिस ने जनवरी महीने में 39 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 24 मामले दर्ज किए।

विज्ञापन
Baramulla Police crackdowns on drug smuggling 39 peddlers arrested in January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस ने जनवरी महीने में 39 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 24 मामले दर्ज किए। इस दौरान तीन खूंखार ड्रग तस्कर सहित 39 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने 15.46 लाख मूल्य के प्रतिबंधित पदार्थ भी बरामद किए हैं। बारामुला पुलिस ने बताया कि ठोस प्रयासों से वर्ष 2023 में नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 264 मामले दर्ज किए गए। बीते साल 75 ड्रग तस्करों पर पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम/पीएसए के तहत मामला दर्ज किए गए। तीन करोड़ रुपये की अनुमानित कुल सात संपत्तियां कुर्क की गईं। 34 करोड़ मूल्य की जब्त तस्करी को नष्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारामुला पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया कि वे नशीली दवाओं की तस्करी के बारे में किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें। नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों से कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed