फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Baramulla: Omar abdullah said We will fight peacefully for our identity

बारामुला: उमर बोले- हम अपनी पहचान के लिए शांतिपूर्ण तरीके से लड़ेंगे, पुलिस पर कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप

Mon, 11 Dec 2023 10:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 10:55 AM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने सवाल करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हमें अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अधिकार नहीं है। क्या हम यह नहीं कह सकते कि हम यह और वह स्वीकार नहीं करते। जब बाकी लोग कह सकते हैं तो हम क्यों नहीं।

विज्ञापन
Baramulla: Omar abdullah said We will fight peacefully for our identity
Omar Abdullah - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को फैसला सुनाने दीजिए। हम अपनी पहचान को बचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से लड़ेंगे, चाहे कितना भी समय लगे। उन्होंने कहा कि अगर शांति भंग करनी ही होती तो 2019 के बाद करते। उत्तरी कश्मीर के राफियाबाद में आयोजित रैली में रविवार को उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उमर ने कहा कि लोकतंत्र में हमें अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अधिकार नहीं है? क्या हम यह नहीं कह सकते कि हम यह और वह स्वीकार नहीं करते? जब बाकी लोग कह सकते हैं तो हम क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने अभी फैसला नहीं सुनाया है। कोई नहीं कह सकता कि फैसला क्या होगा। हो सकता है फैसला जम्मू-कश्मीर के पक्ष में हो। ऐसे में कार्यकर्ताओं को थाने बुलाने की क्या जरूरत है। शनिवार से कार्यकर्ताओं को पुलिस स्टेशन बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें धमका रही है। उन्हें सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट से परहेज करने को कहा जा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर फैसला हमारे पक्ष में आएगा, तो क्या आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विरोध करने या लिखने के लिए भाजपा नेताओं को घेरेंगे? जब हमारी सरकार थी तो हमने हर क्षेत्र में विकास किया। इस मौके पर नेकां के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed