{"_id":"47e44eaaff6d3c68a763d9d8cae4c44d","slug":"army-soldiers-tribute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने श्रीनगर के बादामी बाग में 15 कोर के मुख्यालय में शहीद सिपाही समोद कुमार को श्रद्धांजलि दी। समोद ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 28 अक्टूबर को आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी थी।
विज्ञापन
शहीद जवान बांदीपोरा जिले के बुथू जंगल क्षेत्र में सेना की उस टीम का हिस्सा था, जो क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए थी। सेना के जवानों और अधिकारियों ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ भी उपस्थित थे। उन्होंने कोर के सभी रैंकों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर समोद कुमार की वीरता और बलिदान को सलाम किया। नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन