फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Arms recovered in Budgam

बडगाम में हथियारों का जखीरा बरामद

विज्ञापन
Arms recovered in Budgam
बडगाम में शनिवार को लश्कर के ठिकाने से बरामद हथियार। संवाद - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों की ओर से छिपाए गए हथियारों के जखीरे को बरामद करने में कामयाबी मिली। बैग में छिपाकर रखे गए हथियारों के साथ ही संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 53 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर) ने इनपुट के आधार पर जिले के खान साहिब इलाके के शनिपोरा गांव के करीब जंगल क्षेत्र में शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें जंगल में झाड़ियों के बीच एक बैग मिला जिसमें लश्कर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार थे। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए हथियारों में 1 चीनी पिस्तौल (9 एमएम), 1 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), 4 यूबीजीएल राउंड, 4 पिस्तौल की मैगजीन, 3 रेडियो सेट एंटीना, 1 बैटरी (9 वोल्ट), 7.62 एमएम की 3 गोलियां, 9 एमएम की 98 गोलियां और 1 बोनट कवर शामिल हैं। पुलिस ने इस बैग को कब्जे में लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed