फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Anyone can not tamper with Article 370: Mufti

अनुच्छेद 370 को छेड़ने की किसी में हिम्मत नहीं : मुफ्ती

Fri, 30 Oct 2015 01:30 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Anyone can not tamper with Article 370: Mufti

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति अनुच्छेद 370 को छेड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता है। हमारा एजेंडा रियासत के तीनों क्षेत्रों के बीच की खाई को कम करना है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के साथ देश के अन्य राज्यों की दूरियां कम करना है। विकास को बढ़ावा देना है जो केंद्र के समर्थन के बिना संभव नहीं है। यही वजह है कि हमने भाजपा के साथ हाथ मिलाया। नहीं तो सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद और उमर अब्दुल्ला की ओर से भी समर्थन का प्रस्ताव आया था लेकिन जनता की भलाई के लिए उसे ठुकराया।
विज्ञापन


वे वीरवार को श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में मेहजूर ब्रिज और राजबाग में किसान घर की नींव का पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्रीनगर को अधिकार और प्रभाव का एक ऐतिहासिक केंद्र बताते हुए शहर की समृद्ध विरासत में आधुनिक तत्वों को एकीकृत करके एक नई राजधानी के निर्माण का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनगर राज्य का दिल है और हमें इसकी केंद्रीयता की सराहना करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हमें कनेक्टिविटी, व्यापार, परिवहन, पानी और जल निकासी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर काम करके इसमें सुधार की जरूरत है।


इस अवसर पर उनके समक्ष हज और औकाफ मंत्री एआर वीरी, राजस्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर, पीडब्ल्यूडी मंत्री अल्ताफ बुखारी, पशु पालन मंत्री सज्जाद गनी लोन, राज्य बिजली मंत्री मोहम्मद अशरफ मीर के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed