फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Anti encroachment drive: BJP leader Sophie Yusuf shopping complex sealed in Anantnag

अतिक्रमण विरोधी अभियान: अनंतनाग में भाजपा नेता सोफी यूसुफ का शॉपिंग कांप्लेक्स सील

Fri, 10 Feb 2023 01:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 01:05 AM IST
सार

अनंतनाग में जिला प्रशासन ने श्रीगुफवाड़ा इलाके में भाजपा नेता की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई दो मंजिला इमारत को सील कर दिया।

विज्ञापन
Anti encroachment drive: BJP leader Sophie Yusuf shopping complex sealed in Anantnag
Anantnag - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर घाटी के अनंतनाग में जिला प्रशासन ने श्रीगुफवाड़ा इलाके में भाजपा नेता की ओर से सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई दो मंजिला इमारत को सील कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता सोफी यूसुफ ने बिजबिहाड़ा के श्रीगुफवाड़ा में एक शॉपिंग कांप्लेक्स बनाकर 25 मरला सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। 

विज्ञापन


इस दो मंजिला इमारत में 11 दुकानें चल रही थीं, जिन्हें सील कर दिया है। वीरवार को अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर इमारत को कब्जे में लेकर इसे ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दिया है। उधर, सोफी यूसुफ ने दावा किया कि उसके पास जमीन के सारे दस्तावेज हैं। इन्हें संबंधित अधिकारियों के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

घाटी में आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा ने सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए लिखित आदेश जारी करने में देरी इन परिवारों के लिए भय की स्थिति पैदा कर रही है।

आप की यूथ विंग ने मुदस्सिर हसन के नेतृत्व में श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में प्रदर्शन किया और गवर्नर हाउस की ओर पैदल मार्च निकालना चाहा। हालांकि, इस मार्च को गवर्नर हाउस की ओर बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच आयोजित इस प्रदर्शन में आप नेताओं ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान को आप का समर्थन पहले ही मिल चुका है। लेकिन, शर्त थी कि अभियान निष्पक्ष चलाया जाए और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रभावशाली लोगों और भू-माफियाओं के पास जो सरकारी जमीन है, उसे तुरंत वापस लिया जाए।

नेताओं ने कहा, हमारी मांग पर उपराज्यपाल ने खुद बयान जारी किया कि इस अभियान के तहत किसी भी गरीब परिवार को छुआ नहीं जाएगा। लेकिन, यह उपराज्यपाल का सिर्फ मौखिक बयान है। अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार से इस मामले पर लिखित आदेश जारी करने की मांग की, ताकि गरीब परिवारों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed