{"_id":"6849512735ab9f05f307151d","slug":"amarnath-yatra-2025-amarnath-yatra-begins-lieutenant-governor-manoj-sinha-bows-his-head-at-the-door-of-baba-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: बाबा बर्फानी की गुफा में गूंजा हर हर महादेव, एलजी मनोज सिन्हा ने की प्रथम पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: बाबा बर्फानी की गुफा में गूंजा हर हर महादेव, एलजी मनोज सिन्हा ने की प्रथम पूजा
Wed, 11 Jun 2025 03:31 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 11 Jun 2025 03:31 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा कर अमरनाथ यात्रा 2025 की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत करते हुए पवित्र गुफा में प्रथम पूजा। उन्होंने बाबा बर्फानी के चरणों में नमन करते हुए देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा हर हर महादेव, बाबा बर्फानी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पवित्र गुफा में प्रथम पूजा कर अमरनाथ यात्रा की विधिवत शुरुआत की। बाबा अमरनाथ जी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। इस पूजा के साथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है और जल्द ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए गुफा की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Office of Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha tweets, "Har Har Mahadev! Paid my obeisance to Baba Barfani and performed the 'Pratham Puja' at the Holy Cave, marking the ceremonial beginning of the annual Shri Amarnath Ji Yatra. May Baba Amarnathji keep showering his divine blessings… pic.twitter.com/7ixoOcqNBg
— ANI (@ANI) June 11, 2025