{"_id":"62cfe0b68f77bb55f651c0e9","slug":"amarnath-yatra-2022-road-accident-in-qazigund-anantnag-20-amarnath-pilgrims-injured-anantnag-accident-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: काजीगुंड में सड़क हादसा, 20 अमरनाथ यात्री घायल, दो जीएमसी अनंतनाग रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: काजीगुंड में सड़क हादसा, 20 अमरनाथ यात्री घायल, दो जीएमसी अनंतनाग रेफर
Thu, 14 Jul 2022 05:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:34 PM IST
सार
अनंतनाग के काजीगुंड में गुरुवार को एक सड़क हादसे में करीब 20 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
Anantnag Accident
- फोटो : संवाद
विस्तार
कश्मीर संभाग के जिला अनंतनाग के काजीगुंड में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया है। इसमें श्री अमरनाथ की यात्रा पर आए करीब आठ यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए काजीगुंड उप जिला अस्पताल ले जाया गया है। इनमें दो घायलों को जीएमसी अनंतनाग में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंज में बदरगुंड क्रॉसिंग पर अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस और एक टिपर के बीच टक्कर हो गई, जिससे 20 तीर्थयात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से 18 को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन