फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   actor Dharmendra passed away at the age of 89 at his home on Monday

धर्मेंद्र की ख्वाहिश रह गई अधूरी: कश्मीर आने की तमन्ना दिल में लिए विदा हुए हीमैन, अब रह गई सिर्फ यादें

Mon, 24 Nov 2025 09:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 24 Nov 2025 09:07 PM IST
सार

धर्मेंद्र ने पहलगाम हमले पर दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि अमानवीयता से उन्हें नफरत है और उनका दिल रोता है, साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया में शांति और मानवता की दुआ की थी। कश्मीर से उनका गहरा लगाव था और वे दोबारा यहां आना चाहते थे, लेकिन यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।

विज्ञापन
actor Dharmendra passed away at the age of 89 at his home on Monday
बीकानेर से सांसद रहे बॉलिबुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र का निधन 89 साल की आयु में सोमवार को अपने घर पर हुआ। उनका कश्मीर के साथ लंबा नाता रहा है। यहां की खूबसूरत वादियों से खुद को दूर नहीं रख सके थे। उनकी दो फिल्म जलजला और फरिश्ते की शूटिंग कश्मीर में हुई थी।

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने पहलगाम हमले पर दुख जताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी। अपनी पोस्ट के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, मुझे अमानवीयता से नफरत है। पहलगाम में हुई क्रूरता के लिए मेरा दिल रोता है। मैं पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन

actor Dharmendra passed away at the age of 89 at his home on Monday
पहलगाम हमले पर दुख जताते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर आने की ख्वाहिश रह गई अधूरी
धर्मेंद्र फिर से कश्मीर आना चाहते थे, उन्हें उन बच्चों की भी याद आती थी जो पहलगाम में उनसे मिले थे। 1 जनवरी 2023 को धर्मेंद्र ने पहलगाम में बच्चों के साथ ली हुई तस्वीर साझा कर कहा था कि मेरे कश्मीरी बच्चों, अब तुम सब बड़े हो गए होगे। मौका मिला तो मिलूंगा जरूर। जीते रहो, लव यू ऑल...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed