{"_id":"69b901961d7916fa5d0d285d","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-laripora-pahalgam-damaging-three-hotel-structures-and-a-vehicle-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पहलगाम के लारीपोरा में लगी भीषण आग, होटल के तीन ढांचे और एक वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पहलगाम के लारीपोरा में लगी भीषण आग, होटल के तीन ढांचे और एक वाहन क्षतिग्रस्त
Tue, 17 Mar 2026 12:55 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:55 PM IST
सार
पहलगाम के लारीपोरा में मंगलवार तड़के असल रिजॉर्ट में भीषण आग लगने से तीन ढांचे और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एक्स/एएनआई
विस्तार
पहलगाम के लारीपोरा इलाके में मंगलवार तड़के भीषण आग लगी जिसमें असल रिजॉर्ट के तीन ढांचे और एक वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
सबसे पहले फायर स्टेशन पहलगाम की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में फायर स्टेशन सल्लर (अनंतनाग) और फायर स्टेशन अश्मुकाम से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गई, जिन्होंने मिलकर आग बुझाने के अभियान को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी एडीजीपी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज जम्मू-कश्मीर आलोक कुमार के नेतृत्व में की गई। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बचाव कार्यो का समन्वय किया।
विज्ञापन
दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में असल रिजॉर्ट के तीन ढांचे और एक वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।