फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   A forest worker died while fighting a forest fire.

जिम्मेदारी निभाते जान गंवाई: जंगल में आग बुझाते हुए वन कर्मचारी की मौत, अनंतनाग में गम का माहौल

Sun, 07 Dec 2025 05:43 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 07 Dec 2025 05:43 PM IST
सार

वन विभाग रेंज वेरिनाग के एक बहादुर बीट गार्ड की जंगल में आग बुझाते समय खाई में गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन
A forest worker died while fighting a forest fire.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग रेंज वेरिनाग के एक बहादुर कर्मचारी ने जंगल में लगी आग बुझाते हुए अपनी जान गवां दी। इस दुखदायी घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि खदर कप्रान जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही बीट गार्ड अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


डीएफओ अनंतनाग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दिवंगत कर्मचारी ने प्रकृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। सोमवार को उनके जनाजे की नमाज में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वन विभाग ने कहा कि शहीद कर्मचारी की वीरता हमेशा याद रखी जाएगी और परिवार के साथ पूर्ण संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed