फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने जवानों के साथ बिताया वक्त

प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने जवानों के साथ बिताया वक्त

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने रविवार को कश्मीर के साथ लगती भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर स्थापित कुछ अग्रिम चौकियों का दौरा कर कुछ समय जवानों के साथ बिताया। कठिन परिस्थितियों में सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वह वहां गए थे। रैना ने जवानों से बात की और क्रिकेट से संबंधित कुछ खास लम्हों को उनके साथ साझा किया। जवानों ने खुलकर अपने चहेते खिलाड़ी के साथ बातें की। उन्होंने कठिन हालात में सीमा पर रह कर देश की सुरक्षा करने के लिए जवानों की प्रशंसा भी की। उनको बताया गया कि हमारे जवान किस प्रकार चौकन्ना रह कर दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और मौका आने पर देश के लिए जान की बाजी तक लगा देते हैं। वहां तैनात कुछ सैन्य अधिकारियों तथा जवानों ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य का वहां पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने जवानों के साथ दोपहर का खाना खाया और उनके साथ वक्त बिताने से जवान काफी खुश नजर आए । कुछ समय के लिए उन्होंने जवानों के साथ क्रिकेट भी खेला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed