फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   मुख्तार अब्बास नकबी आज लेह में

मुख्तार अब्बास नकबी आज लेह में

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे का श्रेय लेने के लिए रियासत में सत्ता पक्ष और विपक्षी दल भाजपा के बीच श्रेय लेने की होड़ लग गई है। प्रदेश भाजपा ने राज्य शासन पर मोदी के दौरे के दौरान होने वाली जनसभाओं और उनके स्वागत संबंधी कार्यक्रम में असयोग का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम के बीच 11 अगस्त को भाजपा सांसद और प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी लेह पहुंच रहे हैं। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. निर्मल सिंह के मुताबिक लेह और कारगिल प्रशासन ने पहले मोदी की जनसभाओं के लिए मैदान मुहैया कराने से इनकार किया। इसका कारण पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बताया गया। जब भाजपा ने इस पर एतराज जताते हुए लिखित में प्रशासन से जवाब मांगा तो जनसभाओं के आयोजन की इजाजत दी गई। डा. निर्मल सिंह का कहना था कि जाहिर तौर पर पीएम का कार्यक्रम एनएचपीसी और पावर ग्रिड से संबंधित है, लेकिन जनसभाओं का आयोजन भाजपा की तरफ से है। भाजपा के कार्यकर्ता ही लेह और कारगिल की सभाओं में होंगे। इसलिए स्थानीय कांग्रेस और नेकां ने पूरा जोर लगाया कि आयोजन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed