{"_id":"143-38965","slug":"Sri-nagar-38965-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में आग, बाल-बाल बचे चार सौ बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में आग, बाल-बाल बचे चार सौ बच्चे
Sri nagar
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर के व्यस्त रामबाग इलाके के एक स्कूल में वीरवार को लगी भीषण आग से करीब चार सौ बच्चे बाल-बाल बच गए। कोई घायल नहीं हुआ है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। गोगजीबाग क्षेत्र में स्थित ओसिस पब्लिक स्कूल के क्रच (छोटे बच्चों का स्कूल) में आग वीरवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। उस समय तकरीबन चार सौ बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। आग की खबर लगते ही हाहाकार मच गया। स्कूल प्रशासन बच्चों को बाहर निकालने में जुट गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई। पुलिस को भी फोन किया गया। मौके पर पहुंच दमकल कर्मी भी बच्चों को सुरक्षित निकालने में जुट गए। जल्दी ही सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। आग बुझाने के लिए छह दमकल पहुंचे थे। दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ जुट चुकी थी। अभिभावक भी बदहवास हालत में पहुंच गए थे। अपने लाडलों को सुरक्षित पाकर उनकी जान में जान आई।
स्कूल की प्रधानाचार्य नईमा खान ने आशंका जताई है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। उन्होंने बताया कि इसमें तकरीबन चालीस लाख रुपये का नुकसान हुआ होगा। आग में 10 कमराें के अलावा उसमें रखा फर्नीचर, 80 कंप्यूटर, लैब तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
स्कूल की प्रधानाचार्य नईमा खान ने आशंका जताई है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। उन्होंने बताया कि इसमें तकरीबन चालीस लाख रुपये का नुकसान हुआ होगा। आग में 10 कमराें के अलावा उसमें रखा फर्नीचर, 80 कंप्यूटर, लैब तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन