{"_id":"143-38964","slug":"Sri-nagar-38964-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी फरार, पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी फरार, पुलिस खाली हाथ
Sri nagar
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (ब्यूरो)। शहर के बाहरी अहमद नगर इलाके में बुधवार को रात भर चली गोलीबारी के बीच लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी कमांडर फिल्मी अंदाज में सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग गया। जबकि पुलिस और सुरक्षा बलों को खाली हाथ लौटना पड़ा। गोलीबारी में आठ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पुलिस को अहमद नगर इलाके के एक घर में आतंकी कमांडर अबु हरूरा के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के विशेष कार्यबल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 23 बटालियन तथा अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त दल ने क्षेत्र को घेर लिया। घर में पनाह लिए आतंकी ने खुद को घिरा देख जवानों पर हथगोला फेंका और गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई, जो देर रात तक जारी रही। आवासीय क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा बलों ने काफी सतर्कता बरती। बुधवार की देर रात ऑपरेशन को रोक दिया गया था, लेकिन सुबह जैसे ही वहां की तलाशी ली गई तो आतंकी फरार होने में सफल हो चुका था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लश्कर का कमांडर सुबह करीब तीन बजे कपड़ों को खिड़की से बांध कर मकान से नीचे उतरा और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात की गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत कुल आठ सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। सबकी हालत खतरे से बाहर है। घायल जवानों को स्किमस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई। इस बीच घटनास्थल से फरार हुए आतंकी की तलाश दिन में भी जारी रही। पुलिस ने कई इलाकों में तलाशी
ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।