फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   गोलीबारी से तनाव बढ़ा एलओसी पर चौकसी

गोलीबारी से तनाव बढ़ा एलओसी पर चौकसी

Fri, 04 Oct 2013 05:40 AM IST
Sri nagar
Sri nagar Updated Fri, 04 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ के बीच बातचीत से कश्मीर मुद्दे के बेहतर नतीजे की उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग से एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

पाक की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन पिछले दो महीने से जारी है। दोनों मुल्क बातचीत की मेज पर आए तो मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की आड़ में बड़े पैमाने पर आतंकियों की घुसपैठ कराई गई। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में बुधवार को भी गोलाबारी जारी रही। यहां पाक सेना की तरफ से भी फायरिंग की गई। दोनों तरफ से फायरिंग होने से सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है। भारतीय सेना ने एलओसी पर निगहबानी बढ़ा दी है। सीमा और उससे सटे इलाकों में सर्च आपरेशन तेज कर दिया गया है। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आए दिन घुसपैठ की कोशिश होती रहती हैं। यहां पाक सैनिकों की तरफ से फायरिंग भी की जाती है। पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग का फायदा उठाकर ही आतंकी घुसपैठ करते हैं। इस सेक्टर के घने जंगलों में आर्मी के जवान लगातार आपरेशन चलाते हैं। मंगलवार की रात भी पाक सैनिकों की फायरिंग के बीच बड़े पैमाने पर आतंकियों ने घुसपैठ की। आतंकियों की संख्या 50 के आसपास बताई जा रही है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त गोलाबारी बुधवार को भी जारी रही। वीरान गांव में आतंकियों के कब्जे की बात से सेना अधिकारियों ने इंकार किया है। लेकिन, गांव में आतंकियों के छिपे होने की बात आर्मी अफसर भी मान रहे हैं। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान ही सीमापार से भी गोलाबारी जारी होने से तनाव बढ़ गया है। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के अलावा नियंत्रण रेखा वाले दूसरे इलाकों में एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सेना के जवान जंगलों में भी निगहबानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed