फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   5.18 crore drinking water scheme Locarpna Diwanigadh

5.18 करोड़ से दिवानीगाड़ पेयजल योजना का लोकार्पण्ा

Tue, 20 Dec 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 20 Dec 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
5.18 crore drinking water scheme Locarpna Diwanigadh
जीजीआईसी देवप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्णकांत टोडरिया के चित्र का मार्ल्यापण करते हुए नैथानी - फोटो : amar ujala.
प्रदेश के शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी के लिए 5 करोड़ 18 लाख की लागत से तैयार दिवानीगाड़ पेयजल योजना व जल संस्थान के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के नाम से जीजीआईसी का नामकरण किये जाने का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मंत्री ने देवप्रयाग में एडीबी मद से 5 करोड़ 18 लाख लागत की दिवानीगाड पेजयल योजना का लोकार्पण किया। कहा कि सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों को 24 घंटे में मात्र दो घंटे ही पेयजल आपूर्ति हो पा रही थी। योजना का निर्माण होने से अब लोगों को छह घंटे पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने गढ़वाल जल संस्थान के कार्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के लिए वर्ष 2011 में अलग से डिवीजन बन जाने से यहां कार्यालय के लिए उपयुक्त स्थान नही मिल पाया था, जिस कारण लोगों को दो किमी दूर पैदल जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्या को देखते हुए तहसील के पास कार्यालय भवन का निर्माण करवाया गया है। इससे पूर्व मंत्री ने सामाजिक कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कृष्णकांत टोडरिया के नाम से जीजीआईसी का नामकरण किए जाने का लोकार्पण किया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षक गोष्ठी में 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, गढ़वाल जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता, महाप्रबंधक गढ़वाल जेआर गुप्ता, अधीक्षण अभियंता बीबी कोठियाल, अधिशासी अभियंता नमित रमोला, कृष्णकांत कोटियाल, कर्नल आनंद थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed