{"_id":"5721ae0a4f1c1bb938a91ec5","slug":"special-leash-protect-pets-for-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पालतू जानवरों का कुछ नहीं बिगाड़ सकता तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पालतू जानवरों का कुछ नहीं बिगाड़ सकता तेंदुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी तहसील में पालतू जानवरों पर तेंदुए के बढ़ रहे हमले से निजात पाने के लिए लोगों ने एक अनोखा पट्टा तैयार किया है। इन पट्टों पर कीलें लगाई गई हैं। ऐसे में तेंदुआ पालतू जानवरों के गर्दन को दबोच नहीं सकता है। दरअसल, हिंसक जानवर किसी दूसरे जीव को गले से ही पकड़ता है।
विज्ञापन
तहसील के मानतलाई में कई लोगों ने अपने पालतू जानवर ज्यादातर कुत्ते के गले में एक अनोखा पट्टा डाल रखा है, जिसे जो भी देखता है दंग रह जाता है। कुत्ते के गले में कीलों से भरा पट्टा है। ऐसे में तेंदुआ हमला भी कर दे तो उसके गले को नहीं पकड़ सकता।
विज्ञापन
बताया जाता है कि तेंदुआ जब भी हमला करता है वह सबसे पहले गले पर वार करता है ताकि उसकी जान तुरंत निकल जाए। मानतलाई में तेंदुए के कई हमलों से तंग आकर लोगों ने दिमाग लगाया। अब कीलों का यह पट्टा वरदान माना जा रहा है।
विज्ञापन
मानतलाई के सरपंच बलविंद्र सिंह ने कहा कि मानतलाई और दूसरे गांव में भी अपने पालतू जानवर खासकर कुत्तों के गले में कीलों से भरा पट्टा डाला है। उन्होंने कहा कि एक तेंदुए ने इस तरह का पट्टा डाले एक कुत्ते पर हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। कुत्ते भौंकने लगा, जिससे घर के लोग बाहर आ गए।