फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   snowfall in kashmir

कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी की आशंका

Sat, 01 Feb 2014 12:10 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 01 Feb 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kashmir

वादी-ए-कश्मीर में शुक्रवार को चिल्ले कलां खत्म होने के बावजूद ठंड का कहर जारी है। घाटी सहित अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम साफ रहने पर भी बर्फीली हवाओं से सर्दी चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-5 फरवरी को जम्मू और कश्मीर प्रांत के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की आशंका है। इससे पारा और लुढ़क सकता है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर हाईवे पर भी इसका असर पड़ सकता है। लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह में भी न्यूनतम तापमान माइनस 12.8 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3, साउथ कश्मीर के पहलगाम में माइनस 11.2, विश्व विख्यात गुलमर्ग में माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


काजीगुंड में माइनस 9.4 डिग्री के साथ यहां सबसे सर्द रात रही। गत पांच जनवरी को यहां न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया था।

इसी तरह कोकरनाग में माइनस 10.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 0.6 डिग्री और जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने साफ किया है कि रियासत में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ठंडा और खुश्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed