{"_id":"e653ca1b5d38cc23576cf535b769c494","slug":"sexual-assault-charge-on-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण में फंसे मंत्री पुलिस की पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण में फंसे मंत्री पुलिस की पकड़ से बाहर
अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 10 Feb 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के आरोपों से फंसे पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस विधायक शब्बीर अहमद खान सोमवार को आत्मसमर्पण कर सकते हैं। आरोपी की तरफ से श्रीनगर हाईकोर्ट में उनके वकील जमानत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को भी पूर्व मंत्री शब्बीर खान पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। इस परिदृश्य के बीच डॉक्टर एसोसिएशन कश्मीर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निसार उल हसन का कहना है कि यह कैसे संभव है कि पुलिस को शब्बीर खान के ठिकाने की जानकारी नहीं। शब्बीर 24 घंटे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में ही रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शब्बीर खान को मामले में सबूत नष्ट करने का समय दे रही है। डॉ. निसार ने शब्बीर खान के विशेष सहायक मजहर खान और निजी सचिव शाहिद महदूद के भी मामले में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन