फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rape in jammu

घर से भागी लड़की से मदद के नाम पर रेप

Wed, 26 Feb 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Wed, 26 Feb 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
rape in jammu
पीठासीन अधिकारी संजीव गुप्ता ने नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी पिशोरी लाल को 18 साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस केस के अनुसार 10 अप्रैल, 2009 को नवाबाद थाने के एसएचओ अरुण जम्वाल रूटीन पेट्रोलिंग पर थे। उन्होंने देखा मंदिर के नजदीक एक एंबेसेडर कार संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी है।

कार के काले शीशे भी बंद हैं। पुलिस ने कार को खोला। कार के अंदर लड़की और पिशोरी लाल संदिग्ध अवस्था में थे।

दोनों की पहचान पूछी गई। लड़की के बयान भी दर्ज किए। लड़की ने बताया कि उसका अपनी सौतेली मां से सुबह झगड़ा हो गया था। वह घर छोड़कर आ गई और बस स्टैंड जा रही थी।
विज्ञापन


उसके मामा का घर बस स्टैंड के नजदीक है। जब वह स्टेडियम के नजदीक हैंडपंप पर पानी पी रही थी तो आरोपी सफेद रंग की अंबेसेडर कार के बाहर खड़ा था। उसने लड़की से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने सारी कहानी आरोपी को सुना दी। उसके पास पैसे भी नहीं थे और आरोपी के झांसे में आ गई। उसे कार में बैठने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि वह मामा के घर तक उसे छोड़ देगा।


कार में बैठते ही आरोपी ने धमकी दी और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

एडवोकेट प्रिंस खन्ना और पब्लिक प्रोसीक्यूटर जीएस चाढ़क की दलीलों के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने 376, 363 आरपीसी में 12 साल और पांच साल कैद और एक लाख जुर्माना और 342 आरपीसी में एक साल कैद और एक हजार जुर्माने की सजा सुनाई।

सभी सजाओं को अलग-अलग भुगतना होगा और जुर्माने की रकम को पीड़ित लड़की को देने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed