{"_id":"61c621eb900a5a3c0336d1bb","slug":"yuth-rajouri-news-jmu2505135174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजीएसबीयू ने किया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजीएसबीयू ने किया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
राजोरी। लिडिंग टेक कंपनी पाई इंफोकॉम की तरफ से बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल द्वारा शुरू किया गया। ड्राइव में प्रबंधन अध्ययन विभाग से 5, कंप्यूटर विज्ञान विभाग से 1, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 4 और यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक से 2 सहित 12 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन
छात्रों को पेश किए गए जॉब प्रोफाइल में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, ऑटोकैड डिजाइनर शामिल थे। सॉफ्टवेयर डेवलपर में चयनित उम्मीदवारों में, एमबीए छात्रों को 5 लाख वार्षिक पैकेज की पेशकश की गई, जबकि एमसीए, बी. टेक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वालों को औसतन 4 लाख का वार्षिक पैकेज मिला। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी। प्रोफेसर अकबर ने कहा कि मैं चयनित उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। विश्वविद्यालय में हमारे पास प्लेसमेंट सेल है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सर्वश्रेष्ठ करियर के अवसर प्रदान करना है। ताकि छात्र विविध क्षेत्रों में करियर विकल्प तलाश सकते हैं। कुलपति ने चयनित छात्रों को सलाह दी कि वे सर्वोत्तम संभव तरीके से कंपनी की सेवा करके अपनी योग्यता साबित करें और विश्वविद्यालय के बैनर को ऊंचा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।