राजोरी। लिडिंग टेक कंपनी पाई इंफोकॉम की तरफ से बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह अभियान विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल द्वारा शुरू किया गया। ड्राइव में प्रबंधन अध्ययन विभाग से 5, कंप्यूटर विज्ञान विभाग से 1, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 4 और यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक से 2 सहित 12 छात्रों का चयन किया गया।
छात्रों को पेश किए गए जॉब प्रोफाइल में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, ऑटोकैड डिजाइनर शामिल थे। सॉफ्टवेयर डेवलपर में चयनित उम्मीदवारों में, एमबीए छात्रों को 5 लाख वार्षिक पैकेज की पेशकश की गई, जबकि एमसीए, बी. टेक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वालों को औसतन 4 लाख का वार्षिक पैकेज मिला। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी। प्रोफेसर अकबर ने कहा कि मैं चयनित उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। विश्वविद्यालय में हमारे पास प्लेसमेंट सेल है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सर्वश्रेष्ठ करियर के अवसर प्रदान करना है। ताकि छात्र विविध क्षेत्रों में करियर विकल्प तलाश सकते हैं। कुलपति ने चयनित छात्रों को सलाह दी कि वे सर्वोत्तम संभव तरीके से कंपनी की सेवा करके अपनी योग्यता साबित करें और विश्वविद्यालय के बैनर को ऊंचा रखें।