{"_id":"a78e629eb5b11c24f74a2532537f202e","slug":"worth-thousands-of-farmers-have-burned-grass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हजारों रुपये की घास जलकर रख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हजारों रुपये की घास जलकर रख
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साज क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे एक किसान के घास के ढेर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे हजारों रुपये की घास जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
आग बुझाने के प्रयास में धुएं की चपेट में आने से किसान का बेटा बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी किसान मोहम्मद सादिक के घर के पास रखे सूखी घास के ढेर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में किसान का बेटा मोहम्मद आसिफ धुएं की चपेट में आने से बेहोश हो गया।
उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए मुआवजा की मांग की है। उसने कहा कि घास उसके पशुओं के लिए चारा था। उसके पास परिवार का पालन-पोषण करने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है।
विज्ञापन