{"_id":"8946e656021131fb5aadff8a855b9577","slug":"workers-demonstrated-against-inflation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला लेबर यूनियन की तरफ से बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबी कम करने के झूठे वादे कर रही है।
विज्ञापन
हकीकत यह है कि दोनों ही पहले से मिले अधिकारों को छीनने में लगी हैं। आज गरीब और मेहनत मशक्कत करने वालों का जीना दूभर हो गया है।
चीजों की कीमतें इतनी बढ़ गई है कि एक मजदूर के लिए अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।
मजदूरों ने महीने में न्यूनतम 25 किलो राशन, 5 लीटर मिट्टी का तेल और उनके बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। इस अवसर पर मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद रशीद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन