फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   White night core GOC visited samot

Rajouri News: दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने के निर्देश

विज्ञापन
White night core GOC visited samot
रोमियो फोर्स के जवानों और अधिकारियों से मिले व्हाइट नाइट कोर के जीओसी
विज्ञापन

समोट पहुंचकर बढ़ाया हौसला, दुश्मनों से सख्ती से निपटने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के दूरदराज के इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ असामाजिक तत्वों और राष्ट्र विरोधी ताकतों पर नजर रखने के लिए तैनात जवानों का हौसला बढ़ाने सोमवार को व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने बुद्धल ब्लॉक के दूरदराज गांव समोट का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात सेना की रोमियो फोर्स के जवानों और अधिकारियों से भेंट की, और उन्हें दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने के निर्देश दिए।
दौरे से पहले जीओसी राजोरी के मंदिरगाला स्थित सेना के शिविर पहुंचे, और सैन्य जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की। जीओसी ने उक्त क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैनिकों की व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की। वहीं, जीओसी ने सेना द्वारा पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

राजोरी के ढांगरी सामूहिक हत्याकांड में शामिल आतंकियों की धर पकड़ कर उन्हें ढेर करने को लेकर भी जीओसी ने कड़े निर्देश दिए, और रोमियो फोर्स के जवानों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में यदि कोई संदिग्ध गतिविधि हो तो फौरन उसका संज्ञान लें और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर आतंकवादियों को ढेर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गर्मी के मौसम में पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद कश्मीर घाटी के साथ लगने वाले पैदल मार्गों पर आवाजाही और पीर पंजाल के जंगली इलाकों में आतंकी घटनाओं की गतिविधियों पर नजर रखने के कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू होते ही दुश्मन भी पहले से अधिक सक्रिय हो जाता है। ऐसे में उसे उसी की भाषा में जवाब देने के लिए जवान कमर कस लें। इस दौरान जीओसी ने आम जनता के साथ बेहतर रिश्ते बनाने पर बल दिया और किसी भी आपातकालीन स्थिति में सिविल नागरिकों की हर संभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed