{"_id":"0f51158a97809d355ec0437164d05b2c","slug":"weather-changed-after-snowfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने फिर बदले तेवर, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने फिर बदले तेवर, ठंड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने से शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। मौसम पूरी तरह से अपने तेवर बदलते हुए दिखा।
वीरवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह से ही रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही, हल्की बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
हालांकि हल्की बारिश और पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से लोगों को ठिठुरते जरूर देखा गया। बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शहर में तापमान गिरने से सर्दी का एहसास बढ़ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 11 डिग्री व न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री मापा गया है। रात को तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, जिले के ऊंचे पीर पंजाल के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। जिले की बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका आदि तहसीलों के ऊंचे पहाड़ों पर सुबह से ही ताजा बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ताजा बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में कमर तोड़ ठंड का कहर महसूस किया जा रहा है।
वहीं सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में दिनभर हल्की बूंदाबांदी जारी रहने के कारण तापमान में भारी गिरावट होने से फिर से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।
क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई है, क्योंकि पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में गेहूं, सरसों तथा सब्जियों की फसलें सूखे की चपेट में आ गई थी।
जिससे किसानों को काफी नुकसान होने की चिंता सताने लगी थी, लेकिन इस बारिश से इन फसलों को काफी लाभ मिलने के आसार बन गए हैं।
वहीं कृषि विज्ञान केंद्र राजोरी के वैज्ञानिक डा. अरविंद के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी व शहर में बारिश फसलों के लिए बहुत जरूरी है। पिछले काफी समय किसान बारिश व बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।
यदि बारिश व बर्फबारी नहीं होती तो आने वाले सीजन में फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इन दिनों होने वाली बारिश और बर्फबारी से जमीन के भीतर पानी की कमी पूरी होती है व यह फसलों के लिए बहुत आवश्यक भी है।