फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   water problem

Rajouri News: पानी की किल्लत पर एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
water problem
राजोेरी। जिले के लिरा गांव के निवासियों ने मंगलवार को क्षेत्र में जलसंकट पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन कार्यालय में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पिछले करीब तीन महीने से पानी की आपूर्ति करने में विफल रहने के लिए लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारे लगाए और निर्बाध जल आपूर्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि वे पिछले तीन महीने से पानी की आपूर्ति के बिना जीवन यापन कर रहे हैं। कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बनाया गया डगवेल सूख चूका है और गर्मी शुरू होने से पहले ही उन्हें पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने अधिकारियाें से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि लोगों को जीवन की इस बुनियादी सुविधा से वंचित न होना पड़े। इस अवसर पर हाजी क्यूम, निसार बट्ट और रशीद शेख आदि ने बताया कि जल शक्ति सप्लाई प्रभावित होने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कनेक्शन लेने के बाद भी पानी के लिए दरबदर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने एक्सईएन से समस्या के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार जल शक्ति विभाग के जेई और एई से भी संपर्क किया है, लेकिन कुछ नहीं किया गया।लोगों ने अधिकारियों से इस मुद्दे को हल करने की अपील की। वहीं एक्सईएन जल शक्ति विभाग राजोरी अश्वनी खजूरिया ने प्रदर्शनकरियो को आश्वासन दिलाया कि वह इसकी जांच कर जल्द सप्लाई बहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed