फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Visit

सीएमओ ने पीएचसी बुद्धल का किया औचक दौरा

विज्ञापन
Visit
राजोरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमीम भट्टी ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुद्धल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ राजोेरी से बीएमओ कंडी डॉ. इकबाल मलिक और उनकी टीम भी थी।
विज्ञापन

सीएमओ ने अस्पताल के प्रत्येक ब्लॉक का निरीक्षण किया और मरीजों से उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंजूर नाइक भाजपा युवा इकाई के प्रवक्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें पीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। नाइक ने बताया कि एमसीपी कार्ड गर्भवती को बिना आईडी नंबर के जारी किए जाते हैं, जिसके कारण उन्हें एमसीपी आईडी नंबर लेने के लिए सीएचसी कंडी जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे गर्भवती को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। नाइक ने सीएमओ को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत द्वारा पीएचसी बुद्धल को सीएचसी में बदलने की घोषणा के बारे में अवगत कराया। अनुरोध किया कि वे इस मामले को उच्च अधिकारियों के साथ उठाएं। ताकि बुद्धल के लोगों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को उचित दंत चिकित्सा उपकरणों की कमी, अल्ट्रासाउंड सुविधाओं की कमी और पीएचसी भवन की खराब स्थिति के बारे में भी बताया। सीएमओ ने तुरंत बीएमओ और जेडएमओ को पीएचसी बुद्धल में एमसीपी आईडी नंबर जारी करने का निर्देश दिया और स्थानीय लोगों को भी आश्वासन दिया कि जल्द ही पीएचसी भवन का नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed