फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Unemployment increased after abrogation of Article 370, progress stopped: Mehbooba

अनुच्छेद 370 हटने के बाद बढ़ी बेरोजगारी, तरक्की के काम हुए बंद : महबूबा

विज्ञापन
Unemployment increased after abrogation of Article 370, progress stopped: Mehbooba
मेंढर। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को मेंढर का दौरा किया। इस दौरान डाकबंगला में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाकर हमारे साथ अच्छा नहीं किया और हमारा विशेष अधिकार छीना।
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जबसे हमारे दोनों हक छीने हैं, पूरे जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी बढ़ गई है। तरक्की के काम लगभग बंद हो गए हैं और हर तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों को नुकसान पहुंचा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारी प्राथमिकता 370 और 35 ए को फिर से बहाल करवाना है। इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ पीडीपी नेता जाहिदा चौधरी के घर पहुंचीं, जिनकी कोरोना होने से मृत्यु हो गई थी। यहां उन्होंने जाहिदा चौधरी के परिवार वालों, रिश्तेदारों से मिलकर अफसोस जताया। घर वालों को सब्र करने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक बहुत बड़ा नेता खो दिया है। इससे पार्टी के साथ-साथ समाज को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती। महबूबा मुफ्ती के मेंढर आने पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed