{"_id":"4350f9f08034089576e35ba472f7d7ca","slug":"two-shops-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी के गांव देवक में बुधवार रात बिजली की शार्ट सर्किट होने से दो दुकानों के अंदर पड़ा सामान राख हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव देवक में कुलवंत राज पुत्र कृृष्णलाल रोजमर्रा की की तरह शाम को अपनी दुकानों को बंद कर घर चला गया। देर रात दुकानों के पास रहने वाले लोगों ने देखा कि दुकानों के अंदर से आग की लपटें निकल रही हैं। लोगों ने आग लगने की सूचना कुलवंत राज को दी।
जब तक कुलवंत और अन्य लोग दुकानों के पास पहुंचे, आग रौद्र रूप अख्तियार कर चुकी थी। देवक के सरंपच ने आग लगने कि घटना प्रशासन तक पहुंचाई जिसके बाद दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। जब तक दमकल वहन मौके पर पहुंचता दुकानें पूरी तरह से जल चुकी थीं।
विज्ञापन
कुलवंत राज के अनुसार दोनों दुकानों के अंदर मनियारी तथा बिजली का सामान रखा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी है।