{"_id":"66dcee28475bd7f891078c64","slug":"two-person-dead-in-road-accident-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102778-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सड़क हादसे में छात्र सहित दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सड़क हादसे में छात्र सहित दो की मौत, पांच घायल
Sun, 08 Sep 2024 05:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी के पुलमा नगरोटा इलाके में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोेरी-बुद्धल मार्ग स्थित राजोेरी के पुलमा नगरोटा इलाके में शनिवार को हुए हादसे में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कार सवार पांच नाबालिग छात्र तेज रफ्तार से कार को भगा रहे थे और सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार हादसे का शिकार हो गई और उसमें बैठे छात्र और बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में चार छात्रों समेत पांच लोग घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार इतनी तेज गति से दौड़ रही थी कि पहले उसने सड़क किनारे एक पेड़ को टक्कर मारी और उसके बाद सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को हिट कर दिया। इसके बाद कार भी सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी 5 छात्र और मीटरसाइकिल चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जीएमसी राजोेरी में दाखिल करवाया। इस दौरान राजोरी के दरहाल उझान निवासी छात्र समर (17) पुत्र मोहम्मद अक्सर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल छात्रों आसिफ मंज़ूर पुत्र मंज़ूर हुसैन निवासी जटोत, तोकील मिर्जा पुत्र शहजाद बशीर, मोहम्मद अरमान पुत्र ताहिर मिर्जा दोनों निवासी दरहाल, मोहम्मद नईम उल हसन पुत्र अनवर शाह निवासी तरगाई बुद्धल, और बाइक चालक खुदा बख्श पुत्र मोहम्मद इसहाक निवासी पलमा का उपचार जीएमसी में जारी है। देर शाम मोटरसाइकिल चालक खुदा बख्श की इलाज के दौरा मौत हो गई है। उधर पुलिस ने मृत छात्र का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को हवाले कर दिया है। पुलिस ने बताया कि रैश ड्राइविंग करते हुए छात्रोें ने जिस मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी और चालक खुदा बक्श की उपचार के दौरान मौत हो गई।