फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   two doctors clash in the district hospital

डॉक्टरों में जमकर चले जूते-चप्पल

Thu, 22 Jan 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 22 Jan 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
 two doctors clash in the district hospital

जिला अस्पताल में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब ड्यूटी करने आए दो डाक्टर आपस में भिड़ गए। कुछ अन्य डाक्टरों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।

विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने विभागीय जांच का आदेश दे दिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जिला अस्पताल के कैजुवलिटी मेडिकल आफिसर डा. जावेद चौधरी और डेंटल सर्जन डा. नफीस डार  किसी बात को लेकर आपस में उलझ पड़े।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि दोनों डाक्टरों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद कुछ अन्य डाक्टरों और प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूत्रों की मानें तो दोनों डाक्टरों में पिछले काफी समय से आपसी तनाव चल रहा है। इसका सीधा प्रभाव जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर पड़ता दिख रहा है।

अधीक्षक डा. महमूद ने बताया कि इस प्रकार से ड्यूटी पर उलझना सही नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर विभागीय जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वह जांच  कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करें। उधर, इस मामले में डा. नफीस डार ने जावेद चौधरी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed