{"_id":"43bb3feb10b93415bc55acf227887040","slug":"trying-to-disrupt-the-election-terror-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खलल डालने की फिराक में आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खलल डालने की फिराक में आतंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
रियासत में जहां पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है, वहीं लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर आतंकी घुसपैठ की हर कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान वारदातों को अंजाम दिया जा सके। 16 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने स्वीकार किया कि सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के अनुसार एलओसी के पार बड़ी संख्या में आतंकी बैठे हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में घुसकर चुनाव में खलल डालना है।
उनके हर प्रयास को सेना लगातार नाकाम कर रही है। इनपुट के आधार पर पीर पंजाल से लेकर जम्मू तक एलओसी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस क्रम में अतिरिक्त बल लगाकर दिन रात पैनी नजर रखी जा रही है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह बुधवार को पल्लांवाला सैन्य शिविर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि जेएंडके पुलिस और सुरक्षा एजेंसियोें के साथ आपसी तालमेल के जरिये घुसपैठियों को रोकने की विशेष योजना बनाई गई है। इसके अच्छे परिणाम अब तक मिले हैं। इसके अलावा रियासत के अंदर शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया करवाने के लिए भी सेना योगदान कर रही है। खासकर एलओसी के करीबी इलाकों पर सेना पैनी नजर रख रही है। दक्षिण पीर पंजाल के जंगलों में आतंकी अक्सर अपना ठिकाना बनाते रहे हैं। यहां भी लगातार सर्च आपरेशन चल रहे हैं। कुछ स्थानों पर आतंकी ठिकानों से भारी हथियार भी मिले हैं।
विज्ञापन