फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   tree plantation

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे, दिया संदेश

विज्ञापन
tree plantation
सेना ने पौधारोपण अभियान चलाया
राजोरी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स और नियंत्रण बोर्ड ने जिला प्रशासन की मदद से पौधरोपण में भाग लिया। दुधाधारी आश्रम और बेला कॉलोनी में पौधरोपण अभियान के साथ-साथ पॉलिथीन इकट्ठा करने की मुहिम चलाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त विकास कुंडल ने अभियान का शुभारंभ किया, जिसके बाद सैकड़ों नए पौधे रोपे गए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। आश्रम के आसपास कई स्थानों पर छाया व फलदार पौधे रोपे गए। उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पेड़ पौधे न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं, बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं, जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जलवायु को शांत रखते हैं, पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर ऐसा है कि यह आसपास के स्थानों में 50% तक एयर कंडिश्नर की आवश्यकता को कम कर सकता है। उपायुक्त ने राजोरी वासियों से अपील की कि वो अधिक से अधिक पौधे लगाएं, ताकि पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ और हरित राजोेरी अभियान शुरू किया
राजोेरी। नगर परिषद के अध्यक्ष आरिफ जट्ट और उपाध्यक्ष भारत भूषण, ईओ मोहम्मद याकूब के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ और हरित राजोेरी अभियान की शुरुआत की। आरिफ ने कहा कि यह एक अनुस्मारक है कि हमें अपने आसपास की अच्छी देखभाल करनी चाहिए। यह प्रधानमंत्री का नारा है, जो आज राजोेरी शहर में जमीन पर किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों और स्वयंसेवकों की मदद से राजोरी को साफ व स्वच्छ बनाया जा रहा है। राजोेरी में मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सफाई कर्मियों की सराहना एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने राजोेरी को साफ-सुथरा रखने के प्रयास के लिए ईओ मोहम्मद याकूब और सफाई कर्मियों का आभार जताया।
मीडिया की उपस्थिति के दौरान परिषद अध्यक्ष ने बेहतर स्वच्छता और सभी प्रकार के दैनिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित की। उन्होंने दो मल्टी रिकवरी सुविधा (एमआरएफ) सुविधाओं का भी उल्लेख किया। जहां हमारे पॉलिथीन और रसोई कचरे को दैनिक रूप से पुनर्नवीनीकरण किया जाता है।
इस अवसर पर बाऊ राम, लाल हुसैन, इम्तियाज हुसैन, दीपक कुमार और कई अन्य लोग उपस्थित थे।
वन विभाग ने पीपल के पेड़ लगाए
सुंदरबनी। वन विभाग की तरफ से धारपुर बरनाडा मंदिर तथा सीमा सुरक्षा बल की 69वीं बटालियन हेडक्वार्टर के अंदर पीपल के पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। वन विभाग के एसीएफ विवेक वर्मा, डीएफओ नीलिमा शाह तथा रेंज अधिकारी राकेश वर्मा ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ पीपल के पेड़ लगाने का अभियान शुरू कराया।
इस मौके पर इन अधिकारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों तथा सीमा सुरक्षा बल के कर्मचारियों से कहा कि वन विभाग की ओर से शुरू किए गए इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएं। इस मौके पर पर्यावरण को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें धारपुर मंदिर परिसर तथा सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय के आसपास सफाई की गई।

पौधे लगाकर दिया पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संदेश
नौशेरा। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। सेना की 15 राजपूत बटालियन ने टिथवाल ब्रिगेड के तत्वावधान में रविवार को ग्राम थाटियाली में स्थानीय लोगों की मदद से पौधे लगाए। अभियान का उद्देश्य लोगों को शिक्षित और प्रोत्साहित करना रहा। अधिक से अधिक पौधेे लगाने और हरित ग्रह स्वच्छ ग्रह के कारण का समर्थन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस दौरान नारियन में 150 पौधे लगाए, और भविष्य में 200 पौधे लगाने की योजना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed