{"_id":"67a664e048bcb044df043831","slug":"traders-blocked-the-bridge-protested-against-the-administration-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103836-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: व्यापारियों ने किया पुल जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: व्यापारियों ने किया पुल जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुल जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी। संवाद
- फोटो : rajauri
व्यापारियों ने एडीडीसी पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप
राजोरी। राजोरी शहर के व्यापारियों ने शुक्रवार को राजोरी के एडीडीसी के खिलाफ मोर्चा खोला और घंटो राजोरी के अतिव्यस्त अब्दुल्लाह पुल को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडीडीसी राजोरी के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, व्यापारियों के प्रदर्शन की खबर मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और एडीडीसी
से व्यापारियों से माफी मांगने की मांग की।
स्वर्णकार संघ के प्रधान वरुण चंदन और विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव महाजन ने बताया कि बड्डाल में अज्ञात कारणों से मौतोें के बाद जिला प्रशासन ने राजोेरी एक ड्राइव चलाकर पेस्टिसाइड आदि बेचने वाली कई दुकानों को सील कर दिया।
शहर के व्यापारी इसी सिलसिले में एडीडीसी राजोरी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन एडीडीसी ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपने कार्यालय से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि यदि एक जिला अधिकारी ही आम जनता की बात नहीं सुनेगा और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करेगा तो जनता अपनी फरियाद लेकर किस के पास जाएगी। वहीं, करीब 4 घंटे के धरने प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एडीसी राजोरी राजीव खजुरिया ने प्रदर्शनकरियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे एडीडीसी के खुद वहां पहुंचकर माफी मांगने की बात पर अड़े रहे।