फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   towr

मोवाईल टावर लगाने के बिरोध में एडीसी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
towr
सुंदरबनी। नगर की वार्ड-एक में हाल ही में निजी कंपनी की तरफ से लगाए गए मोबाइल टॉवर का विरोध करते हुए लोगों ने एडीसी से शिकायत दर्ज कराकर मोबाइल टॉवर को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड-एक के निवासियों राजेंद्र चड्ढा, अशोक, अश्वनी कुमार, प्रिया वर्मा, हरप्रीत आदि ने एडीसी विनोध कुमार बहनाल से मिलकर शिकायत दर्ज कराई कि वार्ड-एक में कुछ दिन पूर्व औपचारिकताओं को पूरा किए बर्गर किसी निजी कंपनी द्वारा छत पर मोबाइल टॉवर लगा दिया गया, जिसका विरोध करने पर लोगों की किसी ने नहीं सुनी। लोगों ने कहा कि इस टॉवर के लगने से आसपास के लोगों को भारी खतरा बना हुआ है। इसलिए जल्द से जल्द इस टॉवर के लगने की जांच कराकर इसे हटवाया जाए। वहीं एडीसी ने लोगों की शिकायत सुनने के बाद म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ से टॉवर लगाने के लिए कमेटी तथा अन्य विभागों से ली गई अनुमति के जांच करने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर जांच की प्रक्रिया पूरी की जाए। अगर अवैध तरीके से टॉवर लगाया गया है तो इसे हटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed